रुड़की

Video: गौरव गोयल ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए जान से मारने की धमकी के आरोप, राजनीति में हलचल हुई तेज

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर की राजनीति में आज उस समय बड़ी हलचल मच गई, जब पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैबिनेट मंत्री पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर लगाया। दरअसल पूर्व मेयर गौरव गोयल ने एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री के समर्थक ने उन्हें आवास/कैंप कार्यालय पर आकर डराया धमकाया और पोस्ट डिलीट करने की धमकी दी। अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बताया कि आज शाम साढ़े पांच बजे के लगभग कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का एक समर्थक उनके पास आया और धमकी देते हुए बोला कि यदि तुमने फेसबुक पोस्ट डिलीट नहीं की, तो तुम्हें जेल भिजवा दिया जाएगा और उसने मंत्री को फोन कॉल पर लिया हुआ था, जब उन्होंने फोन पर बात करने से इंकार किया तो कैबिनेट मंत्री ने बोला कि गौरव तू नहीं माना, तो तुझे मरवा दूंगा। इस पर वह सहम गए और फोन काट दिया। उन्होंने कहा कि नगर विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा नगर की सभी विवादित संपत्तियों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री बनाकर और ज्यादा समर्थन दिया है, जिसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है। आज उनके बहनोई और बहन के प्रकरण में हरिद्वार कोर्ट में तारीख थी। कैबिनेट मंत्री के आदेश पर पुलिस ने उन्हें (बहन/बहनोई) को वहां से उठवाकर धनौरी के जंगल में छुपा रखा है, जिसकी पोस्ट उन्होंने फेसबुक पर डाली, तो उनके चेले उन्हें धमकी देने उनके पास आ गए, वह इस मामले में कल पुलिस को तहरीर देंगे। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उनकी सुनवाई करेगी, चूंकि कैबिनेट मंत्री पद आने के बाद प्रदीप बत्रा ने दबंगई के सभी रास्ते अपनाने शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि एक साफ सुथरी राजनीति करने के बजाए प्रदीप बत्रा गुंडागर्दी पर उतारू हो गया है। एक मंत्री स्वयं अपने ही परिवार के लोगों को जेल भिजवाने तक आतुर ही गया है, ऐसा व्यक्ति नगर के लिए बिल्कुल खतरनाक है, कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा नगर के लिए एक खतरा है।

Related Articles

Back to top button