हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर तहसील प्रशासन ने पथरी जंगल स्थित शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर की दरगाह पर जून माह में लगने वाले पांच दिवसीय सालाना मैले के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराई। एसडीएम लक्सर अनिल कुमार शुक्ला की मौजूदगी में हुई नीलामी में विभिन्न क्षेत्रों के ठेकों के लिए बोली लगाई गई।
एसडीएम ने बताया कि मैले से जुड़े कुल 7 क्षेत्रों के ठेकों की नीलामी प्रस्तावित थी, जिनमें से 4 क्षेत्रों की नीलामी पूरी कर ली गई है, जबकि शेष 3 क्षेत्रों की नीलामी निर्धारित तिथि पर दोबारा विज्ञप्ति जारी कर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मैले की नीलामी 61 लाख 15 हजार रुपये मे छूटी है। प्रशासन की ओर से मैले के संचालन के लिए सभी आवश्यक शर्तें और नियम तय कर दिए गए हैं, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराया जा सके।









