हरिद्वार

सुभाषगढ़ के पाराशर एजुकेशनल एकेडमी में हुआ नैतिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हरिद्वार जनपद में छात्र छात्राओं के नैतिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों को शांतिकुंज के संरक्षण में संचालित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जनपद के जिला संयोजक अचलेश अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2026 में नैतिक ज्ञान प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही है, जो कि नि:शुल्क होती है। इसी क्रम में पाराशर एजुकेशनल एकेडमी, सुभाषगढ़ में नैतिक ज्ञान प्रतियोगिता एवं सामूहिक जन्मदिवस संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। दैनिक जीवन में उपयोगी सूत्रों पर आधारित प्रश्नों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर उत्तर दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा एवं प्रबंधक अश्वनी पाराशर सहित शांतिकुंज के प्रतिनिधियों ने विजेता छात्रों को नवयुग सृजेता सम्मान की ट्राफी, जन्मदिवस कार्ड्स एवं साहित्य देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button