राष्ट्रहित की राह पर रविन्द्र प्रधान: मेट्रो यात्रा से दिया ईंधन बचत और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देशहित, ईंधन बचत और जनभागीदारी का संदेश तभी सार्थक होता है जब समाज के जिम्मेदार लोग स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान द्वारा नोएडा से दिल्ली तक मेट्रो यात्रा करना न केवल सराहनीय पहल है, बल्कि यह आम नागरिकों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भारतवासियों ने जिस एकजुटता, धैर्य और साहस का परिचय दिया, उसने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। आज जब देश ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब सार्वजनिक परिवहन को अपनाना एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण भी है। रविन्द्र प्रधान का यह संदेश कि हम किसी भी आपदा या परिस्थिति में कमजोर नहीं हैं देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता है। मेट्रो जैसी सुविधाओं का उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को भी इस पहल से प्रेरणा लेकर दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने चाहिए, ताकि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण दोनों उद्देश्यों को मजबूती मिल सके। ऐसे प्रयास ही विकसित और जागरूक भारत की पहचान बनती हैं।









