हरिद्वार

मासूमों के चेहरों पर आई मुस्कान, गूंज संस्था ने की सामग्री वितरित

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। गूंज संस्था की ओर से कनखल के सर्व प्रिया विहार में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने बड़ी संख्या में सामान वितरित किया। कैंप में जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने, पाठ्य सामग्री, कपड़े काफी संख्या में लोगों की ओर से कैंप दी गई। कैंप का आयोजन नमन जैन और सविता सेमवाल की ओर से आयोजित किया गया। वहीं नमन जैन ने बताया कि सुबह से कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने काफी मदद की है। सभी ने जरूरतमंदों छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर सामान वितरित किया है। सब का प्रयास बताता है कि उन बच्चों के चेहरों पर सब मुस्कान देखना चाहते है। जिनको एकत्रित किए गए सामान आवश्यकता है। खास बात यह रही कि बिलकुल छोटे बच्चों ने बहुत सामान डोनेट किया। वहीं दूसरी ओर सरिता सेमवाल ने कहा कि एक अच्छी पहल पूरे समाज को अच्छा करने पर प्रेरित करती है। सबके प्रयास से बड़ी संख्या में मासूमों पर मुस्कान आ सकेगी। इस मौके पर गूंज संस्था से जुड़ी मनु ने सभी सामान एकत्रित किया। इस मौके पर आदित्य वर्धन, ललित मोहन, हिमांशु सेमवाल, अंकित सेमवाल, रजत जैन, दीपिका, गरिमा जैन, ललित मोहन, समीर एवं स्वस्तिका मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button