राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत व संकल्प को सराहा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल की मेधावी छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी मेधावी छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की शक्ति होते हैं। छात्राओं ने जहां परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर अपने व अपने परिवार का नाम रोशन किया है, वहीं उन्होंने विद्यालय का नाम भी ऊंचा किया है।उनकी प्रतिभा, मेहनत तथा संकल्प का ही परिणाम है कि अस्सी, नब्बे और शत् प्रतिशत अंक लाकर साबित कर दिया है कि छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे है। परीक्षा मैं इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा जोकि सराहनीय है। प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम कटियार ने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान करने पर उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेधावी बच्चों का सम्मान शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है, इससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा रुचि बढ़ती है। समाजसेवी नवनीत गर्ग ने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा मेधावी शिक्षार्थियों का सम्मान तथा स्कूली बच्चों को निशुल्क सामग्री का वितरण कार्य को बहुत ही सराहनीय कार्य बताया। इस अवसर पर अध्यापिका श्रद्धा शर्मा, निरूपा वर्मा, अनु कोहली, ज्योति सैनी, अंजू शाह, संगीता देवराडी, सुनीता नौटियाल, मनीषा, रीता बिज्लवाण, अनूप शर्मा, रवि गर्ग, विशाल गुप्ता, रियाजअहमद, जहांगीर अहमद गौरव गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









