हरिद्वार

गोवंश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर पुलिस शिकंजा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर में सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में युवक द्वारा गोवंश के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था, जिससे आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद ज्वालापुर पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपने द्वारा कही गई बातों पर माफी मांगते हुए खेद व्यक्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, समुदाय या आस्था से जुड़े विषयों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान जीशान पुत्र अब्दुल करीम निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button