हरिद्वार

तपती गर्मी में पक्षियों और जानवरों का बनें सहारा: मोहम्मद आरिफ

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। मई की चलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से जहां इंसान परेशान हैं, वहीं पक्षियों और बेजुबान जानवरों की हालत भी बेहद दयनीय हो जाती है। ऐसे समय में हमारी छोटी-सी पहल कई मासूम जीवों की प्यास बुझाकर उन्हें जीवन दे सकती है। वही अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन एवं राष्ट्रीय निगरानी समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ चौधरी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में अपने घरों की छतों, बालकनी, दुकानों और आसपास खुले स्थानों पर पानी से भरे बर्तन अवश्य रखें। इससे पक्षी और अन्य बेजुबान जानवरों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंसानियत केवल लोगों की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील होना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। रोजाना एक बर्तन पानी रखना कोई बड़ा कार्य नहीं, लेकिन यह किसी प्यासे जीव के लिए अमृत समान साबित हो सकता है। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में भागीदारी करने की अपील की है और कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने आसपास पानी की व्यवस्था करे, तो हजारों बेजुबान जीवों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सकती है। आइए, इस गर्मी में मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दें, खुद भी पानी पिएं और बेजुबानों के लिए भी पानी रखें।

Related Articles

Back to top button