Video: तहसील के चक्कर काट रहे फरयादी नही हो रही कोई कार्रवाई, किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर के ढाढेकी गांव के किसान लगभग 20 दिनों से तहसील के चक्कर काट रहे लेकिन उनकी अधिकारी सुनने को तैयार नही, पीड़ित किसानों का कहना है कुछ दबंग लोगो ने उनके खेत मे खडी 20 बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया, साथ ही खेत में खड़े पोपलर के पेड़ भी काट दिए।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि लक्सर तहसील के लम्बे समय से चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं, पीड़ित किसानों ने मीडिया के कैमरे के सामने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लक्सर तहसील प्रशासन इस पूरे मामले में कोई कार्यवाही नहीं करता है तो वह आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी एसडीएम और तहसीलदार की होगी। वही इस मामले में हमने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से बात करनी चाहे तो वह कैमरे के सामने से बचते नजर आए, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लक्सर तहसील में बैठे अधिकारी किस तरह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।









