हरिद्वार

Video: तहसील कर्मचारी ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के साथ किया अभ्रद व्यवहार, पत्रकारों में आक्रोश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर तहसील परिसर में मीडिया कर्मियों और एक सरकारी कर्मचारी के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि तहसील में नाजिर पद पर तैनात कर्मचारी ने प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में पत्रकारों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार तहसील पहुंचे और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकारों का कहना है कि मीडिया के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही मामले में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारी भी पत्रकारों के समर्थन में तहसील पहुंचे।

संगठन ने एसडीएम लक्सर को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित कर्मचारी को हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 29 मई को बड़ा आंदोलन और तहसील सभागार में धरना दिया जाएगा।

संगठन ने तहसील प्रशासन पर अफसरशाही और रिश्वतखोरी के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि जनहित के मुद्दों पर जानकारी लेने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है।

Related Articles

Back to top button