सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान का भव्य स्वागत
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के हरियाणा प्रदेश के कार्यकर्ता संगठन के मुख्य कार्यालय नोएडा पहुंचे है, जहां उन्होंने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, मजदूर हितों की रक्षा और समाज के गरीब एवं सफाई कर्मियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान के नेतृत्व में यूनियन लगातार मजदूरों की आवाज बुलंद कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यूनियन हमेशा सफाई मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाना है तथा मजदूर वर्ग को मजबूत करना यूनियन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूर हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ है।









