पुलिस की सट्टेबाजों पर कार्रवाई, खाई-बाड़ी करते आरोपी गिरफ्तार
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और नगद 2150 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा, जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने छोटा रविदास मंदिर, मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से श्याम कुमार पुत्र जवाहर शाह निवासी तेसवार छपरा, बिहार हाल निवासी लेबर कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को अवैध रूप से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गॉड और कांस्टेबल रविंद्र चौहान शामिल रहे।









