हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रति उनकी संतुष्टि का आकलन किया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता भी उससे संतुष्ट हों। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया गया कि हरिद्वार पुलिस जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरिद्वार पुलिस जवाबदेह और जनहितकारी पुलिसिंग की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिससे आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।









