
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में मंगलौर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को देवबंद निवासी हिमांशु ने अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी बुलेट मोटरसाइकिल लूटे जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 296 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। वही आज पुलिस ने सर्वानंद घाट हरिद्वार से आशीष निवासी डोसीनी, लक्सर और सिद्धार्थ निवासी ढंढेरा, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।









