हरिद्वार

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 50 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक बीते दिन गश्त के दौरान नहर पटरी मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी राव रिहान निवासी बढ़ेडी राजपूतान, बहादराबाद का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेडिकल स्टोर की आड़ में मजदूरों को नशीले इंजेक्शन बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button