हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र खानों के होटलों में संबंधित विभाग अनदेखी, कार्रवाई के इंतजार में जनता, चर्चा ही चर्चा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सीतापुर से ज्वालापुर कोतवाली होते हुए ऊंचे पुल तक मेन रोड पर संचालित कई होटलों और भोजनालयों को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। क्षेत्रवासियों में चर्चा है कि संबंधित विभाग की ओर से इन प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और निरीक्षण नहीं किए जाने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, कई होटलों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भोजन करते हैं, लेकिन लाइसेंस की जांच, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, मसालों की शुद्धता, तेल के उपयोग और साफ-सफाई की स्थिति की नियमित जांच होती हुई दिखाई नहीं देती है। चर्चा है कि लंबे समय से न तो खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं और न ही किसी व्यापक जांच अभियान की जानकारी सामने आई है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कुछ स्थानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आमजन की मांग है कि अपनी कुंभकर्णी नींद छोड़कर संबंधित विभाग को समय-समय पर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए। लोगों में चर्चा है कि यदि विभाग नियमित रूप से सैंपलिंग और जांच अभियान चलाए तो मिलावटखोरी और नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इन चर्चाओं को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाता है और लोगों की शंकाओं का समाधान करता है।

Related Articles

Back to top button