हरिद्वार

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

मंदिर समिति और संबधित विभागों को दिए व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल एवं साफ सफाई व्यवस्था चाक चौंबंद करने, शौचालय 24 घंटे खुले रखने और नियमित रूप से सफाई कराने, कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए शौचालयों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही नगर आयुक्त को फोन कर मंदिर प्रांगण और आसपास से कूड़ा उठाने की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button