हरिद्वार

उत्तराखंड जनपद देहरादून में 07 प्रभारी निरीक्षक के हुए ट्रांसफर

निरीक्षक यशपाल सिंह को ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा जनपद के 07 प्रभारी निरीक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं जिसकी सूची जारी करते हुए ट्रांसफर हुए प्रभारी निरीक्षक को पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। ट्रांसफर किए गए निरीक्षकों में यशपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाईन से ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक हरि राज चौहान को कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सैल पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राकेश गुसाई को रिजर्व पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला भेजा गया है निरीक्षक कमल कुमार लुण्टी कोतवाली डोईवाला से कोतवाली रायवाला प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार कुंवर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया। निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत को शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button