पिरान कलियर

तेज बारिश से दरगाह साबिर पाक परिसर में जलभराव, नगर पंचायत ने युद्धस्तर पर चलाया राहत अभियान

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची टीम, कुछ ही घंटों में परिसर से अधिकांश पानी निकाला

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। आज हुई तेज बारिश के चलते विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे जायरीन और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर पंचायत पिरान कलियर की पूरी टीम तत्काल मौके पर पहुँची और युद्धस्तर पर राहत एवं जल निकासी अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने लगातार मेहनत करते हुए दरगाह परिसर से अधिकांश पानी की सफलतापूर्वक निकासी कर दी, जिससे जायरीन एवं स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो गया। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए दरगाह परिसर में जल निकासी की स्थायी (परमानेंट) व्यवस्था जल्द से जल्द विकसित की जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इस अभियान में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पंचायत की ओर से सत्तार अहमद, सभासद अमजद अली, सभासद दिलबाग, राशिद अली, डॉ. शहजाद, शहजाद एडवोकेट, अलीम मलिक, इमरान, कलीम, सुपरवाइजर सूरज सिंह धामी, कार्यालय कर्मचारी अब्दुल रहमान, कादर खान, हिमांशु, मुनीष, ड्राइवर जुनैद, ड्राइवर जमाल, शेर अली तथा सफाई कर्मचारी राहुल, मोनू, नरेंद्र, दिनेश, विशाल और अंकित सहित सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की गई।
नगर पंचायत पिरान कलियर ने कहा कि वह जनसेवा और जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा क्षेत्रवासियों और जायरीन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा।

Related Articles

Back to top button