हरिद्वार

हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर कर रही बेहतर प्रयास

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस हरिद्वार द्वारा चलाई जा यातायात जागरूकता मुहिम

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं यातायात पुलिस अधीक्षक निशा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी के नेतृत्व में यातायात टीम गठित की गई। जिसमें टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी एवं अपर प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह द्वारा रोशनाबाद synokem safty कम्पनी सिडकुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। चार पहिया वाहन चलाते समय चालक एवं अन्य सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाना चाहिए, सड़क पर स्वयं एवं अन्य राज्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो वीडियो माध्यम से इस तरह जानकारी दी गई ट्रैफिक साइन, ट्रैफिक सिग्नल, लाइट गोल्डन, और गुड्स सेमिरिटन आदि अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी वैन के माध्यम से भी दुर्घटना से संबंधित कई विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। Synokem safty कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त महत्वपूर्ण जानकारियों को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने का संकल्प लिया गया तथा ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए सराहनीय कार्य बताया। वहीं ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक संदीप नेगी ने बताया कि आम जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस से अपील करते हुए बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।

Related Articles

Back to top button