हरिद्वार उत्तराखंड क्रांति दल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुई अहम बैठक
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर किया मंथन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के कार्यालय भूपतवाला में पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई बैठक में उपस्थित मोहन असवाल केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि पिछले काफी समय से उत्तराखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त हो गई है। प्रदेश में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने की लूट की जा रही है। आए दिन बड़े घोटाले होने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसका हिसाब आम जनता मांग रही है लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार सिर्फ राजनीतिक मंचों पर आम जनता को लूटने में लगे हैं। लेकिन अब प्रदेश की जनता झूठी बातों में आने वाली नहीं है। जिससे आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार से त्रस्त हुई जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ चुनावी मैदान में आएगी और निश्चित रूप से प्रदेश की जनता अपना आशीर्वाद उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों को देगी। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। वहीं जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल हर वर्ग को सम्मान देने वाली पार्टी है। जो आम जनता के हितों के लिए अपनी पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के जनता की सेवा करने के लिए विधानसभा चुनाव में मजबूती से जीत दर्ज करेगी वहीं बैठक में शामिल गढ़वाल मंडल अध्यक्ष ऋतु कंडिवाल ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम आदमी बेहाल हो गया है। बेरोजगारी, महंगाई, पर भाजपा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष ऋतु कंडियाल ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता आम जनता के बीच समस्याओं को समझ रहे हैं। जहां भाजपा सरकार द्वारा सिर्फ खानापूर्ति कर आम जनता को बेवकूफ बनाया गया है। पिछली सरकारों की नीतियों को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उत्तराखंड क्रांति दल को अपना पूर्ण समर्थन के साथ आशीर्वाद देगी। बैठक में जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, ऋतु कडियाल अध्यक्ष गढ़वाल मंडल, डॉ, संजय राठी, संतोष चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर, अनश ठाकुर, सूरज राणा, उपस्थित रहे।









