हरिद्वार

माइनिंग टीम पर जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। 13 जुलाई को ग्राम मुण्डाखेड़ा गांव में माइनिंग टीम पर हमला कर जान से मारने की कोशिश किए जाने के आरोप में लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लगातार दबिश दी और 21 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस कहना है मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी दीपक सारुन रामू हरविंदर गांव मुंडाखेड़ा, कंकरखाता, खेड़ी खुर्द और रायसी कोतवाली लक्सर के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button