देवभूमि उत्तराखंड में हर वर्ष करोड़ों रुपए की अवैध स्मैक बरामद, उत्तराखंड में चलता है अवैध नशे का मोटा कारोबार
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में पिछले काफी समय से अवैध नशे का कारोबार खूब तेजी से फलफूल रहा है। जिसमें प्रदेश के कई शहरों गांवों में अवैध नशे कारोबारियों ने अपना जाल फैलाया हुआ है। जबकि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड बनाए जाने हेतु कई तरह से प्रयास किए जा रहे हैं उसके बावजूद प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार ने सभ्य समाज के लिए बड़ी मुसीबत बना दी है। जहां आज शिक्षा ग्रहण करने की उम्र की युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है। जबकि उत्तराखंड पुलिस प्रशासन द्वारा हर वर्ष करोड़ों रुपए की अवैध स्मैक, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद करने साथ ही कई बड़े तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जेल में डाल चुकी है। उत्तराखंड पुलिस प्रशासन द्वारा करोड रुपए के अवैध नशीले पदार्थ बरामद करने से यह बात साबित होती है कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध नशा तस्करी का मोटा कारोबार करने वालों ने अपने जाल फैला रखे हैं। वहीं बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रदेश में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध नशा कैसे पहुंचता है। क्या प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बल की लापरवाही है या फिर राजनीतिक संरक्षण यह तो जांच का विषय है। वहीं जहां आम आदमी मामूली कारोबार करने में नियमों का पालन करता है और आम व्यापारियों के बीच कानूनी कार्यवाही का डर बना रहता है। तो वहीं इतने बड़े पैमाने पर अवैध नशे का कारोबार करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद होते दिख रहे हैं कि खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए उत्तराखंड में अवैध नशा कारोबार करने में सफल हो रहे हैं ओर तो ओर उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों पर भी अवैध नशे कारोबारियों का कब्जा होता दिखाई दे रहा है जहां सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए पवित्र गंगा घाटों पर अवैध नशे का बड़ा खेल चल रहा है। जबकि कई बार समाचार पत्रों में व सोशल मीडिया पर अवैध नशा बरामद किए जाने की खबरें सामने आती रहती हैं। उसके बावजूद प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा।
फिलहाल उत्तराखंड में बढ़ते अवैध नशे कारोबार से कहीं न कहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जहां बाहरी राज्यों से अवैध नशे कारोबारियों ने धड़ल्ले से अपना मोटा कारोबार फैला रखा है।









