Blog

रक्तदान महान पुण्य का कार्य तो है ही, साथ ही मानवता की भी सबसे बड़ी सेवा है: पूर्व मेयर गौरव गोयल

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वाधान में मच्छी मोहल्ला चौक स्थित लगाए गए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अट्ठारहवें रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने रक्तदान करने को महान पुण्य कार्य बताया। कहा कि इससे बड़ी मानवता की सेवा और कोई नहीं हो सकती, जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सके। रक्तवीरों को बधाई का पात्र बताते हुए उन्होंने कहा कि इन युवाओं से औरों को भी प्रेरणा लेकर समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल एक सौ तीन यूनिट एकत्रित रक्तदान के लिए शिविर आयोजक डॉक्टर अमित कुमार ने रक्तदाताओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी उनके द्वारा लगातार इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर डॉक्टर प्रियंक सैनी, अक्षत सैनी, वंश शर्मा, अनस गाजी, मोहम्मद नौशाद व संजू कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी रक्तवीरों का पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहन किया, साथ ही शिविर आयोजक डॉ० अमित कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Back to top button