Blog

1 अक्टूबर से शुरू होगी सरकारी धान खरीद, किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आगामी खरीफ खरीद सत्र 2026-27 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने जिले के सभी किसान बंधुओं से अपील की है कि वे समय रहते स्मार्ट पीडीएस एप व किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि सरकारी धान खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि किसानों का पंजीकरण बीती 7 जुलाई से जारी है। किसान स्वयं किसान पोर्टल पर, अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर या फिर कॉमन सर्विस सेंटर CSC, के माध्यम से आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP निर्धारित किया गया है कॉमन धान 2,441 रुपये प्रति क्विंटल ग्रेड ए धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल उप संभागीय विपणन अधिकारी ने किसानों से पंजीकरण के समय आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और भू अभिलेख साथ रखने के साथ साथ फेस रिकग्निशन आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से पंजीकरण कराने की सलाह दी है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और सरल तरीके से पूरी हो सके। उन्होंने किसानों से यह भी अनुरोध किया कि वे क्रय केंद्रों पर साफ और अच्छी तरह सूखा हुआ धान ही लेकर आएं, जिससे उन्हें निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। धान खरीद या पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम क्रय केंद्र प्रभारी, उप संभागीय विपणन अधिकारी कार्यालय, संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन 1800-180-1488 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button