चर्चा: बैरागी कैम्प पार्किंग ठेकेदार की अव्यवस्था से लक्सर रोड लगा भारी ट्रैफ़िक जाम
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार लक्सर रोड पर काँवडियो के वाहनो से कई किलोमीटर लम्बा जाम लग जाता है। हरिद्वार के एक पी.जी कॉलेज में प्रोफेसर के अनुसार बैरागी कैंप में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी समुचित समय में रसीद नहीं काट पा रहे हैं। सूत्रों द्वारा जारी एक वीडियो में देखा जा रहा है कि टोल बैरियर से पहले वाहनो की लम्बी कतार रे है मगर टोल बैरियर के आगे रास्ता खाली है। एक पत्रकार को भी उनकी बाइक को पार्किंग मे ले जाने को एक पुलिसकर्मी अभद्रतापूर्वक बोल रहा था। यदि जिला प्रशासन अपनी मेले पूर्व अपनी मीटिंग मे पार्किंग ठेकेदार, लक्सर रोड के प्रमुख ग्राम प्रधान, व्यापारियों, स्मझसेवीयो को भी शामिल करते तो शायद ये अव्यवस्था देखने को न मिलती।
पूर्व ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि इस बार पुलिस प्रशासन का अतिआत्मविश्वास यह रहा कि कनखल और पथरी थाने द्वारा प्रमुख लोगो से
उनके पूर्व अनुभव और सलाह लेना जरूरी नही समझा।
ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप का कहना है कि इस रूठ पर समुचित स्थानों पर यदि मोबाइल टॉयलेट रखे जाते तो जिला प्रशासन की सूझबुझ काम आती। मगर कावड मेले में आने वाली महिलाओ को जिला प्रशासन की इस अव्यवस्था के कारण शर्मिंदगी झेलने पड़ी। मुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार आकर बार बार जिला प्रशासन से मीटिंग कर मेले के तैयारियों का फ़ीडबैक लेना। इसका खामियाजा लक्सर रोड निवासियों को भुगतना पड़ रहा है जो घरों में कैद होकर रह गए है। जिसके कारण लक्सर रोड के स्थानीय लोगो को अपने खेत से चारा लाने और अन्य जरूरी कार्य करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।









