हरिद्वार

स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाएं: डा० विशाल गर्ग

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा प्रचार साहित्य विभाग के प्रदेश सहसंयोजक डा.विशाल गर्ग ने हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान के तहत सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि तिरंगा केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे गौरव, सम्मान, एकता और राष्ट्र निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्र के प्रति अपने भाव और जिम्मेदारी को प्रदर्शित करने का अवसर है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्र में तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागिता करें। हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रभक्ति के महापर्व में परिवर्तित करें। डा.गर्ग ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और नई पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की विविधता में एकता और अखंड भारत की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button