30 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिला बच्ची का शव
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। सिडकुल के नाले में गिरी 6 वर्षीय बच्ची शव करीब 30 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस के जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को दो बच्ची नाले में बह गई, जिसमें से एक बच्ची को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, ओर दूसरी 6 वर्षीय विधिका निवासी फरीदपुर बिजनौर पुत्री मनोज कुमार ठेकेदार का मकान रावली महदूद सिडकुल जो पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।
जिसके बाद सर्चिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ की टीमें लगातार बच्ची की नाले में तलाश में जुटी हुई थीं। करीब 30 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बच्ची का शव मिला।
बच्ची की डूबने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। नाले में कई स्थानों पर भारी मात्रा में कचरा और मलबा जमा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे स्थानों पर जेसीबी की मदद से कचरा और मलबा हटवाकर तलाशी ली गई। पानी के तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद टीमों ने तलाश जारी रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह मामले में पूरी की निगरानी रखें हुए थे।
वहीं थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार बच्ची की तलाश में जुटी थी। नाले में जमा कचरे और मलबे को जेसीबी से हटाकर भी सर्च किया गया। करीब 30 घंटे की लगातार तलाश के बाद रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।
सोमवार देर रात उस समय रेस्क्यू टीम को सफलता मिली, जब 6 वर्षीय का शव बरामद हुआ। करीब 30 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने से रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली। वहीं, लंबे समय से बच्ची के शव का इंतजार कर रहे परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।









