हरिद्वार

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप, सड़क और फुटपाथ किए गए अतिक्रमणमुक्त

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों में कई लोगों ने टीम के पहुंचते ही स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। वहीं, जिन स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया, वहां प्रशासनिक टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ नजर आई। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button