हरिद्वार

रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने 112 छात्राओं को लगाई निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सामाजिक सेवा एवं महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने सीपीएए संस्था के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर की 112 छात्राओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई।

इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यक एचपीवी वैक्सीन सीपीएए संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई, जबकि वैक्सीनेशन की संपूर्ण व्यवस्था रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार द्वारा की गई।

इसके साथ ही छात्राओं को री-यूजेबल सैनिटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराए गए, जिन्हें सीपीएए संस्था की ओर से प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को एक साथ बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रत्येक एचपीवी वैक्सीन की कीमत लगभग ₹4,500 तथा प्रत्येक री-यूजेबल सैनिटरी नैपकिन की कीमत ₹800 है। इस प्रकार दोनों स्वास्थ्य सुविधाएं छात्राओं को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। 112 छात्राओं के लिए इन दोनों सुविधाओं का कुल अनुमानित मूल्य ₹5.94 लाख है।

कार्यक्रम में रोटरी हरद्वार की ओर से अध्यक्ष डॉ. नील माधव साहू, सचिव धर्मेंद्र एस. मंधाता, उपाध्यक्ष गंगाधर नायक, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष पंकज पांडे, पूर्व सह मंडलाध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव राय उपस्थित रहे।

इनर व्हील हरिद्वार की ओर से पूर्व अध्यक्ष एवं जेडसीसी रुचिता सक्सेना, अध्यक्ष मंजू वत्स, उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, कोषाध्यक्ष मोनिका मोदी, आईएसओ विभा गर्ग, करुणा गुप्ता, डॉ. अन्नू लूथरा, डॉ. नीता मेहरा, डॉ. विनीता कुमार, शैल्ली, दीपा उप्पल, संध्या कर्णवाल एवं मोनिका अरोड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में सीपीएए की ओर से नूपुर खरे एवं उनकी सहकर्मी प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सीपीएए एवं रोटरी के बीच समन्वय स्थापित करने में रोटरी मंडल 3080 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश का विशेष योगदान रहा।

रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान के लिए सीपीएए संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन को उनके सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों संस्थाओं ने रोटरी मंडल 3080 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश के विशेष सहयोग एवं समन्वय के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, सुविधाएं एवं जागरूकता पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button