हरिद्वार

सड़कों पर सीवर का पानी बहने और नाला निर्माण अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा माता नेत्र अस्पताल से लेकर तिराहे तक सीवर का दूषित पानी बहने और नाला निर्माण अधूरा छोड़ने पर रोष नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनता दूषित पानी में चलने को मजबूर है और शासन प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। अशोक शर्मा ने कहा कि सप्तऋषि क्षेत्र में नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने की वजह से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लगातार पानी बहने सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले श्रद्धालु सीवर के दूषित पानी में होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जो कि निंदनीय है। सड़कों पर गंदा पानी बहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। अशोक शर्मा ने कहा कि सड़कों पर गंदगी के चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के मन में धर्मनगरी की कैसी छवि बनती होगी। इसका सहज ही अुनमान लगाया जा सकता है। सन्नी मल्होत्रा और मुरली मनोहर ने कहा कि जनता को गंदगी में रहने को छोड़ दिया गया है। मेयर से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के हैं। इसके बावजूद विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जनता कब तक यह सब झेलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर गंदा पानी बहने से स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हो गया है। गंदे पानी भरा होने की वजह से दुकान ग्राहक पर नहीं आ रहे हैं। पूरे दिन उठने वाली दुर्गन्घ की वजह से दुकान में बैठना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सुनील कुमार, रवि बाबू शर्मा, वेदांत उपाध्याय, रणवीर शर्मा, मनोज सैनी, अनंत पांडे, विकास चंद्रा, मनोज कुमार, मुलायम सिंह, हरेराम, करण राणा, रामबाबू शर्मा, हरद्वारी लाल, सतपाल, अजय दास महाराज, सतीश यादव, दीपू पुनेठा, संदीप कुमार, राजकुमार मल्होत्रा, अशोक कुमार, सतेंद्र, पवन सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button