हरिद्वार

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत ITC मिशन सुनहरा कल एवं SBMA की पहल, नगर निगम हरिद्वार का रहा सहयोग

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत रोडीबेलवाला स्थित रावण मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में ITC मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) ने नगर निगम हरिद्वार के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। मैदान से 45 बैग कचरा किया गया एकत्र स्वच्छता अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने रावण मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की। अभियान के दौरान मैदान से प्लास्टिक, कपड़े तथा अन्य प्रकार का कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान कुल 45 बैग कचरा संग्रहित हुआ, जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर निगम हरिद्वार को सौंप दिया गया। अभियान में शामिल सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। साथ ही घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया गया। स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी अभियान के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग, संस्था या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। ITC मिशन सुनहरा कल एवं SBMA की ओर से बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर लगातार स्वच्छता, जन-जागरूकता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया, ताकि सामूहिक प्रयासों से हरिद्वार के सार्वजनिक स्थल स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाए जा सकें।

Related Articles

Back to top button