लक्सर

8 चोरी की बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए मंगलौर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने लगभग सेकड़ो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। बीती 24 सितंबर को सूचना के आधार पर मोनू उर्फ मन्नू निवासी ढंढेरा फाटक, रुड़की को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक बरामद बाइकों में हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ ही उत्तर प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, एसआई नितिन बिष्ट समेत पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button