रुड़की

बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में स्वास्थ्य परीक्षणए 118 विद्यार्थियों की हुई हीमोग्लोबिन जांचय चार एनीमिक मिलीं

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) भगवानपुर। भारत विकास परिषद तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण तथा हीमोग्लोबिन की जांच कराई गई। जांच में 118 विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया जिनमें कक्षा 9 की तीन छात्राएं एनीमिक तथा एक छात्रा गंभीर रूप से एनीमिक पाई गई जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि हीमोग्लोबिन की कमी से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर तथा नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर अत्यंत बुरा प्रभाव पड़ता है। युवा अवस्था में शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है तथा संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय चौहान ने बताया कि 118 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया जिनमें से कक्षा 9 की तीन छात्राएं एनीमिक तथा एक छात्रा गंभीर रूप से एनीमिक पाई गई जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित सैनी ने बताया कि रक्त अल्पता से बचाव के लिए अपने प्रतिदिन के आहार में गेहूं, बाजरे की रोटी, राजमा, लोबिया, भुना हुआ चना, गुड़ दाल तथा मेथी, पालक, चोलाई सहित आयरन युक्त साग-सब्जियां खानी चाहिए। परिषद की सचिव कल्पना सैनी ने कहा कि बच्चों में एनीमिया मुख्य रूप से आयरन तथा फोलिक एसिड की कमी की वजह से होता है, लेकिन हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जब हम आयरन तथा फोलिक एसिड की टेबलेट लें तो उस समय चाय-कॉफी का सेवन न करें या कम से कम करें।इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय पाल, संयोजक सेवा निधि, पारुल, अनुदीप, सुधीर सैनी, रजत बहुखंडी, निखिल अग्रवाल, नेत्रपाल डॉ.विजय त्यागी, अर्चना पाल, रितु वर्मा, संगीता गुप्ता तथा कु. सारीन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button