उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्रों की शुभाकमनाएं
प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: मुफ्ती शमून कासमी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार आए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और देवभूमि के आचरण को जीते हैं। उनका जीवन सैनिक की तरह बेदाग है। सबको साथ लेकर चल रहे मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा। अल्पसंख्यक समाज के बच्चे विज्ञान, कंप्यूटर और गणित की शिक्षा हासिल कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। हुनर परिषद के गठन से कौशल विकास, स्वरोजगार, बुनाई कढ़ाई आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस के लंबे कार्यकाल पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसएस और भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष का राजनीतिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों और विशेषताओं से भरा है। उनका 25 वर्ष का राजनीतिक जीवन विशेषताओं से भरा है। उन्होंने कहा कि हुनर परिषद के माध्यम से विशेषकर मुस्लिम समाज को नई दिशा देने का काम किया जाएगा। आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक समाज के अंदर परिवर्तन आएगा और योजनाओं से लाभान्वित होकर मुख्यधारा में प्रवेश करेंगा। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहकावे में ना आए। कांग्रेस ने 80 वर्षं समाज का दोहन किया है। मुख्य धारा से काटकर मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। मुस्लिम समाज के शिक्षा हासिल कर आगे बढें और समाज को भी आगे बढ़ाएं।









