50 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 2024 से चल रहा था फरार
10 करोड़ रुपए में आश्रम को बेचने की बनाई योजना, हरिद्वार में हत्या को दिया अंजाम
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कनखल पुलिस व एसटीएफ ने श्रद्धा भक्ति आश्रम के महंत राम गोविंददास के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर पुलिस ने 50000 रुपए का इनाम भी रखा था। 2024 से फरार चल रहा प्रदीप 50000 रुपए का इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2024 को वादी श्री रुद्रनन्द पुत्र श्यामलहरी गिरी निवासी रायवाला गौरी गीता आश्रम बिरला मन्दिर देहरादून द्वारा गुमशुदा महन्त गोविन्द दास शिष्य बिशम्बर दास महाराज निवासी श्रधा भक्ति आश्रम ज्ञानलोक कालौनी कनखल हरिद्वार के 15 जून 2024 को धर्म प्रचार हेतु आश्रम से राजस्थान के लिये जाना व वापस न आने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्देश पर विवेचना अ०उ०नि मुकेश राणा को दी गयी थी, विवेचना के दौरान आश्रम के कार्य कर्ता व महन्त के परिचितों के बयान दर्ज किये गये जिसके कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध पायी गयी जिन्हे चिन्हित कर पूछताछ की गयी पूछताछ मे बड़े खुलासे हुए।
लोगों द्वारा अपना जुर्म इकबाल करते हुये कहा गया कि बाबा महन्त राम गोविन्द दास को हमारे द्वारा नशीले इन्जेक्शन देकर बेहोश किया गया था उसके बाद हमारे द्वारा बाबा महन्त गोविन्द दास की हत्या कर शव को गंगा नदी मे फेक दिया था।
वहीं आरोपियों ने बताया कि बाबा के श्रधा भक्ति आश्रम को हथियाना चाहते थे व आश्रम का 10 करोड मे सोदा किया गया था ओर बाबा के हस्ताक्षर से फर्जी वसीयतनामा बनाकर मुनाफा कमाना चाहते थे। आरोपियों ने बताया कि आश्रम हरिद्वार नगर के बीचों बीच में है और उसकी मुहबोली कीमत मिल सकती थी।
वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लालच के चक्कर मे बाबा गोविन्ददास की हत्या की गयी थी, जिसमे 19 अक्तूबर 24 को आरोपित योगी राम गोपाल नाथ, अशोक कुमार, ललित, संजीब, को पकडा गया था व सौरब व प्रदीप फरार चल रहे थे सौरब व प्रदीप पर 50+50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।









