(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि शासन में मंथन तेज होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, संभावित सूची में IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। तीन साल से अधिक समय से एक ही तैनाती पर जमे अधिकारियों के साथ जिलों में DM, CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। शासन स्तर पर भी कुछ अधिकारियों के विभाग बदले जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक संभावित तबादलों को लेकर आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।









