हरिद्वार

श्रीराम मानस मंडल मिस्सरपुर में हुआ आज “सीताहरण” का मंचन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सोशल मीडिया के समय आज भी रामलीला का उत्साह कम नही हुआ। वर्षो से विभन्न स्थानों पर शहर और गाँव में रामलीला का मंचन होता आया है। इसी क्रम में हरिद्वार के मिस्सरपुर गाँव के श्रीराम मानस मंडल में आज “सीताहरण” का मंचन हुआ। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज चौहान द्वारा रामलीला स्थल के पर्याप्त विशाल स्थान उपलब्ध कराया गया। जिसमे महिलाओ, पुरुष और बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी कालीन की व्यवस्था की गयी। प्रभु श्री राम की भूमिका में कमल दीप चौहान, लक्ष्मण की भूमिका में हर्ष चौहान जटायु की भूमिका में वासु चौहान, रावण की भूमिका प्रदुमंन चौहान, सीता की भूमिका दक्ष खर मे राजू चौहान दूषण के अंकित चौहान ने सराहनीय भूमिका रही। मंच पर मिस्सरपुर गाँव के श्रीराम मानस मंडल की शुरवात करने और सहयोग करने के लिए सुबोध चौहान, नरैश चौहान, श्यामलाल प्रजापति, राजन, निशांत चौहान, डॉक्टर शिव कुमार चौहान, संजय सैनी, जितेंद्र चौहान का माला पहना कर सम्मानित किया गया। संगीत टिटू और निशु ने दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में दृशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button