हरिद्वार

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. नरेश चौधरी के समर्पित सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रॉस की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करता है, लेकिन अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त समाजसेवा के लिए समर्पित रहना व्यक्ति को विशेष पहचान दिलाता है। डॉ. नरेश चौधरी इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और दूसरों को भी सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विभिन्न आपदाओं और कोरोना काल के दौरान डॉ. चौधरी द्वारा किए गए समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों को अतुलनीय बताया। उन्होंने राजभवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में डॉ. चौधरी के संचालन एवं संयोजन की भी सराहना की। इस अवसर पर डॉ. नरेश चौधरी ने राज्यपाल द्वारा की गई सराहना एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन उनके लिए जीवन की अमूल्य पूंजी है। इससे उन्हें और अधिक ऊर्जा, उत्साह एवं सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Back to top button