हरिद्वार

आयोग अध्यक्ष अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना 30 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह सफाई कर्मचारियों के कल्याण, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलपति, अपर जिलाधिकारी तथा जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे, जो कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और कल्याण से संबंधित विषयों को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भगवत प्रसाद मकवाना 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद वह संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सफाई कर्मचारियों के विकास, उनके लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस भ्रमण को सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके कल्याण से संबंधित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और उनसे जुड़े विषयों पर होने वाली चर्चा पर सभी की नजरें रहेंगी।

Related Articles

Back to top button