हरिद्वार

कभी हल्की तो कभी बारिश तेज, बाजारों की रौनक फीकी, घरों में रहने को मजबूर हुए लोग

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते कहीं हल्की तो कहीं तेज बौछारें पड़ रहीं है। आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के बीच दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। जरूरी काम से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई लोग बारिश के चलते घरों में ही रहने को मजबूर रहे। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए और सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में कम चहल-पहल दिखाई दी है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस की गई है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से शहर का माहौल बदला-बदला नजर आया है। कुल मिलाकर लगातार बारिश ने हरिद्वार जिले की सामान्य रफ्तार पर असर डाला और लोगों को अपने जरूरी काम मौसम को देखते हुए करने पड़े है।

Related Articles

Back to top button