हरिद्वार

मजदूर हितों के लिए एटक की संघर्षशील कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े नए साथी, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भेल हरिद्वार में एटक यूनियन के प्रति कर्मचारियों का विश्वास लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी क्रम में भेल के विभिन्न विभागों एवं ब्लॉकों में कार्यरत पांच नए कर्मचारियों ने एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। एटक की संघर्षशील कार्यशैली और मजदूरों के अधिकारों एवं हितों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर नए साथियों ने संगठन में अपनी आस्था व्यक्त की। एटक यूनियन से जुड़ने वाले नए सदस्यों में रविन्द्र कुमार (गुणवत्ता विभाग), श्री कृष्ण बैरागी (ब्लॉक-3), सुनील कुमार (मेन प्लांट स्टोर), रणबीर सिंह (ब्लॉक-6) तथा संदीप सैनी (एनटीएस) शामिल हैं। इस अवसर पर एटक यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए साथियों के संगठन से जुड़ने से यूनियन और अधिक मजबूत होगी तथा मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और हितों की लड़ाई को नई ऊर्जा मिलेगी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि एटक हमेशा से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और मजदूर एकता को मजबूत बनाने के लिए संघर्षरत रही है। संगठन की मजबूती ही मजदूरों की असली ताकत है। सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित रहना चाहिए। इस दौरान एटक यूनियन के अध्यक्ष का. नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी सहित वरिष्ठ साथी नरेश सिंह, विकास कुमार, अजित सिंह, नरेश नेगी, घनश्याम यादव, अमृत रंजन, अशोक शर्मा, सचिन राठी, राजीव शर्मा, जितेन्द्र कुमार, तरुण डूडेजा, रविकान्त त्यागी, सचिन शर्मा, रवि राय, बालेंद्र सिंह, सैयद अहतशाम, विनित कुमार, ऋषिपाल सिंह, देवीप्रसाद कानूनगो, सतेंद्र कटारिया, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, भूषण मेहता, जितेन्द्र प्रसाद, रोहित सिंह, संकल्प त्यागी, अजय धीमान, आशीष यादव एवं बिन्नु त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button