हरिद्वार

धनतेरस-दीपावली पर हरिद्वार के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में धनतेरस और दीपावली के पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। कहीं बर्तनों की दुकानों पर भीड़ है तो कहीं आभूषण, मिठाई, सजावटी सामान और दीपों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ से पूरे शहर का माहौल दीपावली के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।

वहीं, बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के जवानों के साथ उच्च अधिकारी भी तैनात नजर आ रहे हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन सुरक्षित माहौल में खरीदारी कर सकें।

Related Articles

Back to top button