महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों करने वाला फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एक अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़, गलत तरीके से स्पर्श करने और अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को कोतवाली नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने NPPL अस्पताल हरिद्वार में कार्यरत विक्की उर्फ बादशाह पुत्र महेश, निवासी मकान नंबर 85/1, श्रवणनाथ नगर, निकट भाटिया भवन, हरिद्वार के विरुद्ध लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने महिला कर्मी के साथ लज्जा भंग करने के आशय से गलत तरीके से स्पर्श किया तथा अनुचित संबंध बनाने की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए आपराधिक धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 621/2026, धारा 352, 74, 74(1), 75(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए सुरागरसी और पतारसी की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट, कांस्टेबल हरि प्रकाश मौजूद रहे।









