उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, हरिद्वार कुंभ मेला प्रशासन में दो नई नियुक्तियां
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बुधवार, 11 नवंबर 2026 को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और PCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में कुल 30 अधिकारियों के वर्तमान पदभार में बदलाव किया गया है। इनमें 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 20 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारी शामिल हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव हरिद्वार में आगामी अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर देखने को मिला है। शासन ने कुंभ मेला प्रशासन में दो PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
IAS अधिकारियों की पूरी सूची
1. निधि यादव (IAS-2017): अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर रहते हुए निदेशक, पंचायती राज का अतिरिक्त कार्यभार हटाया गया है।
2. अभिनव शाह (IAS-2019): मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से हटाकर अपर सचिव, पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है।
3. दीपक सैनी (IAS-2020): मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून नियुक्त किए गए हैं।
4. प्रवीण कुमार (IAS-2021): अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ बनाए गए हैं।
5. अनामिका (IAS-2021): प्रतीक्षारत से मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा नियुक्त की गई हैं।
6. आशिमा गोयल (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाई गई हैं।
7. दीपक रामचंद्र सेठ (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी, चमोली नियुक्त किए गए हैं।
8. राहुल आनंद (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी बनाए गए हैं।
9. गौरी प्रभात (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की नियुक्त की गई हैं।
10. दीक्षिता जोशी (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर नियुक्त की गई हैं।
PCS अधिकारियों की पूरी सूची
11. जीवन सिंह नगन्याल: अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल से आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल किच्छा, ऊधमसिंह नगर नियुक्त किए गए हैं।
12. त्रिलोक सिंह मर्तोलिया: आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल किच्छा से अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाए गए हैं।
13. अभिषेक त्रिपाठी: मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून नियुक्त किए गए हैं।
14. रामजी शरण शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून बनाए गए हैं।
15. तीर्थपाल सिंह: अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून का कार्यभार हटाया गया है। उनका अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, देहरादून का पदभार आदेश में यथावत दर्शाया गया है।
16. जय भारत सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून नियुक्त किए गए हैं।
17. श्याम सिंह राणा: अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाए गए हैं।
18. नारायण सिंह नबियाल: अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी, चमोली नियुक्त किए गए हैं।
19. विवेक प्रकाश: अपर जिलाधिकारी, चमोली से अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल किच्छा, ऊधमसिंह नगर बनाए गए हैं।
20. पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर तथा सचिव, जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उन्हें अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
21. कौस्तुभ मिश्रा: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर तथा सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA) के अतिरिक्त प्रभार से उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर नियुक्त किए गए हैं।
22. स्मृता परमार: अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA), देहरादून से नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की बनाई गई हैं।
23. रविन्द्र सिंह बिष्ट: नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर से अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर नियुक्त किए गए हैं।
24. निर्मला बिष्ट: उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर एवं उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त की गई हैं।
25. जितेन्द्र कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA), देहरादून बनाए गए हैं।
26. नुपुर वर्मा: डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त की गई हैं।
27. कमलेश मेहता: डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल से अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बनाए गए हैं।
28. विनोद कुमार: डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर तथा सचिव, जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
29. परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी से नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर नियुक्त किए गए हैं।
30. गोपाल राम बिनवाल: नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की से उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त किए गए हैं।
आगामी अर्द्धकुंभ 2027 को देखते हुए हरिद्वार में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन ने कुंभ मेला प्रशासन में पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी और गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी नियुक्त किया है। वहीं हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार को देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया है। कुंभ के मद्देनजर शहर में निर्माण कार्य, यातायात व्यवस्था, घाटों का विकास, बुनियादी सुविधाएं, भूमि संबंधी कार्य और अन्य व्यवस्थाएं प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में नई नियुक्तियों के बाद कुंभ मेला प्रशासन की कार्यशैली और तैयारियों में क्या बदलाव आता है, यह देखने वाली बात होगी। शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।









