हरिद्वार

नारी शक्ति वंदन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। नारी शक्ति वंदन समारोह को लेकर ज्वालापुर स्थित अनुराग पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिकएवं मेयर किरण जैसल भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की। मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में सात स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 13 सितम्बर को खड़खड़ी तथा 15 सितम्बर को कनखल एवं मध्य हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेयर किरण जैसल ने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन एडवोकेट राजकुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button