हरिद्वार

एसके आर्य गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति बने

विश्वविद्यालय की राजनीति अब नहीं करवट लेगी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलाधिपति एस.के आर्य द्वारा पदभार ग्रहण करने की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को दी गई और मंत्रालय से मिले अपार सहयोग के दृष्टिगत आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामन्त्री विनय आर्य की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस तरह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति रहे सतपाल सिंह को फिर से कुलाधिपति की जिम्मेदारी नहीं मिल पाई जिससे उन्हें और उनके समर्थकों को झटका लगा है माना जा रहा है कि अब पूर्वकुलाधिपति सतपाल सिंह के खास विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भी तगड़ा झटका लगेगा। अब विश्वविद्यालय में नई राजनीति करवट लेगी।

Related Articles

Back to top button