हरिद्वार

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे मैसेज भेजने वाले आरोपी को सिडकुल पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। आपको बता दे बीती 11 सितंबर को जेल अधीक्षक के मोबाइल पर अभद्र व धमकी भरे मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सोमवार को सूर्यनगर के पास चेकिंग के दौरान हिमांशु चोढा को पुलिस ने दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लुधियाना से नया मोबाइल नंबर लेकर जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे मैसेज भेजे थे। पुलिस का कहना है कि मुकदमे की जानकारी मिलने के बाद आरोपी जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से तमंचा और कारतूस लेकर लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा था और जेल की ओर जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद तमंचे के संबंध में मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देहरादून के रायवाला थाने में भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु चोढा सत्संग रोड सिविल लाइन भारत नगर चौक लुधियाना पंजाब का निवासी है जो हाल ही में गली नंबर 6 आईपीएल देहरादून में रह रहा था कार्रवाई में सिडकुल पुलिस के साथ सीआईयू हरिद्वार की टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button