हरिद्वार

ऑल इंडिया डांस कंपटीशन ड्रीम सीजन 2 का फाइनल संपन्न

दिलीप गुप्ता हरिद्वार जिला सवांददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। मानव अधिकार संरक्षण समिति के तत्वावधान में ऑल इण्डिया डांस कम्पटीशन सीजन 2 का हरिद्वार का फ़ाइनल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का आर्गनाइज़ वी बॉयज सेंटर कनखल के संचालक विशाल एवं सह संचालक सौरभ ने हेमंत सिंह नेगी, रेखा नेगी एवं कुलदेप ठाकुर ने किया। समापन में आम आदमी के नरेश शर्मा ने मुख्य अतिथी बतौर कहा कि वी बायज डांस ग्रुप कनखल एवं अन्य संस्था लोगों के अन्दर बैठी हुई उस शक्ति का निखार कर रही है, जो हमारे भविष्य की धरोहर है। उन्होने कहा कि कोई भी उत्सव नृत्य के बिना पूरा नहीं होता है। दुनिया भर में हर संस्कृति का नृत्य का अपना रूप है। नृत्य एक ऐसी चीज है जिसे हम अच्छे और खुशहाल समय के साथ जोड़ते हैं।मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने बच्चो को बीमार रहने के कारण ऑनलाइन आशीर्वाद देते हुये कहा कि नृत्य एक सशक्त अभिव्यक्ति है जो पृथ्वी और आकाश से संवाद करती है। हमारी खुशी हमारे भय और हमारी आकांक्षाओं को व्यक्त करती है। नृत्य अमूर्त है फिर भी जन के मन के संज्ञान और बोध को परिलक्षित करता है। मनोदशाओं को और चरित्र को दर्शाता है। ऑल इण्डिया डांस कम्पटीशन सीजन 2 जज के रूप में पधारे मुंबई के विकास चंचल, शुभाम एवं यथार्थ सिंह ने कहा कि शायद सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव जो नृत्य हमारे ऊपर है, वह यह है कि यह एक सामाजिक गोंद के रूप में कार्य करता है। लगभग हर खुशी के उत्सव में कुछ मात्रा में नाच शामिल होता है। सामाजिक समारोहों जैसे शादियों और जन्मदिनों को अक्सर नाच के जोरदार संगीत के साथ जोड़ा जाता है। नृत्य आनंद का एक अंतरंग रूप है, और इसलिए लोगों को करीब लाता है। लोग डांस फ्लोर पर मिलते हैं, और किसी के साथ नृत्य करने से अंतरंगता की भावना बढ़ जाती है। जब आप किसी पार्टी में किसी के साथ नृत्य करना शुरू करते हैं, तो आप केवल संगीत पर नहीं जाते हैं, आप अपने नृत्य साथी के साथ बातचीत भी करते हैं। इस तरह, आप आसानी से माहौल बना सकते हैं और लोगों को बेहतर तरीके से जान पाएंगे। इस कार्यक्रम में मानव अधिकार संरक्षण समिति के एस आर गुप्ता, विमल कुमार गर्ग, विशाल गर्ग, आर०के गर्ग, डॉ पंकज कौशिक, नूपुर पाल, आर के प्रोडकसन के रोहित कुमार, सागर वालिया, सुमित शर्मा, मन्नी गोसाई, विनीत एमजे, मंगलम, कुलदीप सैनी, संदीप शर्मा, नरेंद्र वर्मा, साहिल तेश्वर, मानसी उप्रेती, रिचा मिश्रा, कुलदीप ठाकुर, जितेंद्र सिंह, विशाल निगम, विक्की, हन्नी, रवि चंचल, विकास धीमान, जीविका नेगी आदि ने सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन अनिकेत गौतम ने किया। आयोजन में विभिन्न प्रान्तों सोनीपत, गुजरात, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, सहारनपुर, देहारादून, ऋषिकेश, राजस्थान के बच्चों ने डांस का प्रदर्शन किया। जिसमे जूनियर ग्रुप में प्रथम अदिति ठाकुर-हरिद्वार, द्वितीय खुशबू -देहारादून एवं तृतीय सारा-मेरठ स्थान प्राप्त किया, सीनियर ग्रुप में प्रथम अमन नायर-सोनीपत, द्वितीय सजजु पॉप-सहारनपुर एवं तृतीय प्रेरणा रावत-देहरादून स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में प्रथम एसएनएस ग्रुप-देहरादून, द्वितीय एसएनएस ग्रुप-देहरादून एवं तृतीय जूनियर डी स्पाडन-देहरादून स्थान प्राप्त किया। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चो को 5100 रुपए एवं ट्राफी, ग्रुप डांस के बच्चो को 11,000 रुपए एवं ट्राफी दी गई।

Related Articles

Back to top button