वन कर्मियों पर हमले के आरोपी दबोचे, 105 जाली नोटों के साथ श्यामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा
सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, नकली नोटों के कारोबार का भी हुआ भंडाफोड़

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में श्यामपुर पुलिस ने वन आरक्षियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वन कर्मियों से मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया था और लोहे की रॉड से हमला किया था। घटना में प्रयुक्त सियाज कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 500 रुपये के 105 जाली नोट, एक लोहे की रॉड, छह ए-4 पेपर शीट, एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नकली नोट तैयार करने और उन्हें चलाने के अवैध कारोबार से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपी शिवम कश्यप अनुल और विकास श्यामपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं वही अब पुलिस फरार अन्य आरोपियों और जाली नोटों के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।









